प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुसीबत बढ़ी, संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

0
0
प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुसीबत बढ़ी,  संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट
प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुसीबत बढ़ी, संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुसीबत बढ़ने वाली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रॉबर्ट वाड्रा के शिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट यूके बेस्ड डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर की गई है। ईडी ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में इस चार्जशीट को फाइल किया है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने हरियाणा में 2008 के एक भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक अलग धनशोधन मामले में अप्रैल में लगातार तीन दिन तक वाड्रा से पूछताछ की थी। ईडी द्वारा धनशोधन के तीन मामलों में उनकी जांच की जा रही है। वर्ष 2016 में आयकर विभाग द्वारा दिल्ली में छापेमारी के तुरंत बाद भंडारी लंदन भाग गया था।

ईडी ने इस मामले में 2023 में आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भंडारी ने 2009 में लंदन में 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित घर खरीदा था और रॉबर्ट वाड्रा के निर्देशानुसार इसका नवीनीकरण कराया था। वाड्रा ने ही नवीनीकरण के लिए धन मुहैया कराया था।

संजय भंडारी एक हथियार डीलर हैं जो 2016 में दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद लंदन भाग गए थे। हाल ही में एक ब्रिटिश अदालत ने भारत सरकार की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें भंडारी के प्रत्यर्पण से जुड़े मामले को ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद भंडारी को भारत लाने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here