मुंबई में लैडिंग के समय रनवे से टकराया इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा, बड़ा हादसा टला, होगी जांच

Date:

मुंबई। शनिवार को मुंबई में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान A321 (VT-ICM) का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इंडिगो के एक अधिकारी के अनुसार 16 अगस्त को मुंबई में खराब मौसम के कारण कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय इंडिगो एयरलाइंस A321 विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इसके बाद विमान ने एक और उड़ान भरी और सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।

विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) मुंबई हवाई अड्डे पर हुई इस घटना की जांच करेगी। इस घटना पर नजर रखने वाले अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह उड़ान 6 1060 थी, जो कि बैंकॉक से मुंबई रही थी और 321 नियो विमान द्वारा संचालित थी। शनिवार तड़के सुबह 3:06 बजे रनवे 27 पर लैंडिंग करते समय विमान की टेल रनवे से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि यह घटना खराब मौसम की वजह से हुई। इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।

इंडिगो की ओर से एक प्रवक्ता ने बताया कि 16 अगस्त को इंडिगो के एयरबस 321 विमान की टेल उस समय रनवे से टकराई, जब वह खराब मौसम की वजह से एक लोएल्टिट्यूड गोअराउंड कर रहा था। इसके बाद विमान ने दोबारा लैंडिंग की कोशिश की और सुरक्षित रूप से लैंड किया। मानक प्रक्रिया के अनुसार, विमान की जांच और मरम्मत की जाएगी और नियामक की मंजूर के बाद ही यह फिर से उड़ान भरेगा।

पहले लग चुका है 30 लाख का जुर्माना

उल्लेखनीय है कि 2023 में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 6 महीने के अंदर 4 ऐसी टेल स्ट्राइक घटनाओं को लेकर इंडिगो पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। जांच के दौरान टीम ने संचालन, प्रशिक्षण प्रक्रिया और तकनीकि प्रक्रिया में कमियां पाई थी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related