यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा-दिमांग में गंदगी भरी है, फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक

Date:

नई दिल्ली। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर फंसे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जमकर फटकार लगाईअदालत ने कहा कि इस व्यक्ति के दिमाग में कुछ गंदा है, जो इस कार्यक्रम के माध्यम से फैलाया गया है। कोर्ट ने फिलहाल उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई करते हुए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को फटकार लगाई और कहा कि उन्होंने जिस तरह की बातें कही हैं, उसमें हम उनकी क्या मदद करें। 16 फरवरी को रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर देशभर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को एकसाथ जोड़ने की मांग की थी। यूट्यूब के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में रणवीर अलहाबादिया पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने कुछ टिप्पणियां कीं, जिन पर देश में बवाल मच गया। उन पर अश्लील कॉमेडी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गईं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि फेमस हो गए हैं, तो क्या कुछ भी बोलने का लाइसेंस मिल गया है? मातापिता के बारे में अश्लील बातें कीं। यह दिखाता है कि उसके दिमाग मे कुछ गंदगी भरी है। इस दौरान रणवीर इलाहाबादिया के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने कहा कि याचिकाकर्ता को धमकी मिल रही है। ज़ुबान काट कर लाने वाले को ईनाम का ऐलान किया गया है।

कोर्ट ने कहा-माता-पिता, बहनें सब शर्मिंदा होंगे

याचिकाकर्ता की दलील पर कोर्ट ने कहा कि इस व्यक्ति को चर्चा में आने का शौक है। जो धमकी का ऐलान कर रहा है, शायद उसे भी ऐसा शौक होगा। कोर्ट कहा कि रणवीर इलाहाबादिया ने जो कहा है, मातापिता, बहनें सब उससे शर्मिंदा होंगे। कोर्ट ने रणवीर अलहाबिया की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि हम नोटिस जारी कर रहे हैं। फिलहाल ठाणे, जयपुर और गुवाहाटी में दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी पर रोक लगा रहे हैं। जांच में पूरा सहयोग करें। जांच अधिकारी के बुलाने पर पेश हों। इस प्रकरण को लेकर कहीं भी कोई और एफआईआर दर्ज हो। कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर याचिकाकर्ता को जान पर खतरा महसूस हो रहा है तो पुलिस से मदद मांग सकता है और रणवीर को अपना पासपोर्ट ठाणे पुलिस स्टेशन में जमा करवाना होगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार यानी 22 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें किसानों के हित में भूमि अधिग्रहण पर मुआवजा बढ़ाने का फैसला किया गया, जिसके तहत अब मुआवजा चार गुना तक देने का प्रावधान किया गया है। कैबिनेट ने किसानों को पहुंचाया लाभ -मंत्री शिवाजी पटेल ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। -सरकार ने किसानों के लिए भूमि अधिग्रहण पर मिलने वाले मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला किया है। - 2015 अधिनियम के तहत पुनः निर्धारण का प्रावधान किया गया है और अब मुआवजे का फैक्टर बढ़ाकर चार गुना कर दिया गया है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कैबिनेट में सिंचाई परियोजना की मंजूरी -सरकार का लक्ष्य 100 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचित करने का है -इंदौर में 157 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना से 35 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। -छिंदवाड़ा में 128 करोड़ रुपये की नई सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे बड़ी कृषि भूमि सिंचित होगी। कैबिनेट ने इन पर प्रस्तावों पर लगाई मुहर -लोक निर्माण विभाग के तहत 25,164 करोड़ रुपये के कार्य मंजूर किए गए हैं। - इसमें ग्रामीण सड़कें, भवन निर्माण और पुल परियोजनाएं शामिल हैं। - शिक्षा क्षेत्र में भी 990 करोड़ रुपये की राशि कक्षा 6 और 9 के छात्रों के लिए दी गई है। -शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए 1200 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के लिए 5779 मंजूर किए -स्वास्थ्य विभाग के लिए 5779 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और सीएम केयर योजना शुरू की जाएगी। - हर मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। - जिला अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी। कैबिनेट ने 33 हजार करोड़ के काम किए मंजूर - कैबिनेट ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए करीब 33 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। -इसके अंतर्गत सड़क, भवन, पुल और अन्य विकास योजनाएं शामिल हैं। -लोक निर्माण विभाग को भवन निर्माण और मरम्मत के लिए 25,164 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कैबिनेट ने शिक्षा क्षेत्र में किए बड़े फैसले - सरकार ने अगले पांच वर्षों के लिए कक्षा 6वीं और 9वीं के विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरण का निर्णय लिया है। - इस योजना पर लगभग 990 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। - शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों के विकास के लिए 1200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।