राजस्थान: कॉपर खदान में लिफ़्ट टूटने से 14 लोग फंसे, बचाव अभियान जारी

Date:

राजस्थान: कॉपर खदान में लिफ़्ट टूटने से 14 लोग फंसे, बचाव अभियान जारी

राजस्थान के झुंझनू में कोलिहान खदान में लिफ़्ट के टूटने से फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और धीरे-धीरे बाहर निकाला जा रहा है.हादसा मंगलवार देर रात हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की कॉपर खदान में हुआ. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ये लिफ़्ट अधिकारियों को लाने-ले जाने के लिए थी.शुरुआती जानकारी के अनुसार एचसीएल की विजिलेंस टीम कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए खदान के अंदर गई थी, लेकिन जब वे ऊपर आने लगे तो लिफ़्ट (शॉफ़्ट) की रस्सी टूट गई और अधिकारी वहीं फंस गए.

Rajasthan: हिंदुस्तान कॉपर की खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट की चेन टूटी, 14  लोगों के फंसे होने की खबर - 14 officials of Hindustan Copper Limited  trapped in mine as lift collapses Rajasthan news

वहीँ अब खदान में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और धीरे-धीरे बाहर निकाला जा रहा है.झुंझुनू के सरकारी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ़ ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं.उन्होंने कहा, कुछ लोगों के हाथ-पैर में फ़्रैक्चर है. 14 लोगों में से 3 को कोई चोट नहीं आई है. सीढ़ी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 40 फीट ऊंचाई से गिरी विशाल चट्टान; बिहार के 7 मजदूरों की मौत

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान (Stone Quarry) में करीब 40 फीट ऊंचाई से विशाल चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे।