रोजगार पर राहुल गांधी का हमला: जर्मनी से बीजेपी पर मैन्युफ़ैक्चरिंग खत्म करने का आरोप

Date:

रोजगार पर राहुल गांधी का हमला: जर्मनी से बीजेपी पर मैन्युफ़ैक्चरिंग खत्म करने का आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि भारत में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने का एकमात्र प्रभावी जरिया मैन्युफ़ैक्चरिंग सेक्टर है, जिसे बीजेपी सरकार ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।

राहुल गांधी ने जर्मनी में मोदी सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हर्टी स्कूल के कार्यक्रम ‘पॉलिटिक्स इज द आर्ट ऑफ लिसनिंग’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने देश की आर्थिक शक्ति अंबानी और अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के हाथों में सौंप दी है।

राहुल गांधी ने कहा, भारत में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने का सिर्फ़ एक ही तरीक़ा है—मैन्युफ़ैक्चरिंग। बीजेपी ने इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया है। उन्होंने अंबानी और अडानी के हाथों में पावर दे दी है। इनकी दिलचस्पी मैन्युफ़ैक्चरिंग में नहीं है। ये ज़्यादातर ट्रेडिंग कंपनियां हैं, जो भारत में चीनी उत्पाद बेच रही हैं, न कि उत्पादन कर रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो पार्टी एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करेगी, कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाएगी और मैन्युफ़ैक्चरिंग पर विशेष ज़ोर देगी।

इसके अलावा राहुल गांधी ने मौजूदा जीएसटी व्यवस्था की भी आलोचना करते हुए कहा कि भारत में जीएसटी इस समय पूरी तरह से “उत्पादक विरोधी और उपभोक्ता समर्थक” बन चुकी है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related