ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर, अमृतसर में धमाकों की आवाज से दहशत, सीमावर्ती गांवों से पलायन शुरू

Date:

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर, अमृतसर में धमाकों की आवाज से दहशत, सीमावर्ती गांवों से पलायन शुरू

भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्य के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और आम लोगों में चिंता का माहौल है।

अमृतसर में देर रात धमाकों की आवाजें, प्रशासन सतर्क

बुधवार देर रात करीब 1:45 बजे अमृतसर शहर में तीन जगहों पर जोरदार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे शहर में ब्लैक आउट कर दिया। श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी खाली करवाकर ब्लैक आउट किया गया।

श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अमृतसर पर यात्रियों की संख्या  30 लाख के पार

पुलिस के हवाले से जानकारी दी गई कि धमाकों जैसी आवाजें जरूर सुनी गईं, लेकिन अब तक किसी अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वायुसेना के विमानों की आवाजें भी कई बार तेज होती हैं, जिससे इस तरह की ध्वनि उत्पन्न हो सकती है। फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर' के बाद हरियाणा-पंजाब के एयरबेस हाई अलर्ट पर

सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद, ग्रामीणों का पलायन शुरू

सीमा पर तनाव के बीच फाजिल्का, मनसा और अन्य सीमावर्ती जिलों में स्कूल आज भी बंद रखे गए हैं। कुछ गांवों के लोगों ने अपने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है। फाजिल्का के मुहार जमशेर और मनसा के कई ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में घरेलू सामान और पशुधन लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।

हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से गांव खाली करने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं दिया गया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि सीमा पार से संदिग्ध गतिविधियां और हलचल में तेजी के कारण वे डर के माहौल में हैं।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

फाजिल्का जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर काम किया जा रहा है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...