नए साल पर दहशत की साजिश: पठानकोट के रास्ते पाकिस्तानी घुसपैठ की तैयारी, एयरबेस समेत सैन्य ठिकानों पर हाई अलर्ट

Date:

नए साल पर दहशत की साजिश: पठानकोट के रास्ते पाकिस्तानी घुसपैठ की तैयारी, एयरबेस समेत सैन्य ठिकानों पर हाई अलर्ट

पाकिस्तान एक बार फिर नए साल के मौके पर पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद पठानकोट के रास्ते घुसपैठ की योजना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आतंकियों के एक संदिग्ध मददगार बिल्लू गुज्जर को हिरासत में लिया है, जबकि उसका साथी नजाकत हुसैन फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

ISI planning Pathankot aibase like attack on Hindon Air Force Station  revealed by ISI spy हिंडन एयरबेस पर पठानकोट जैसे हमले की साजिश, ISI जासूस  ने किया खुलासा, India News in Hindi -

पुलिस के मुताबिक, बिल्लू गुज्जर को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन पठानकोट में बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिए हैं कि कुछ आतंकी जम्मू-कश्मीर और पठानकोट के रास्ते भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं।

इन आतंकियों का मुख्य निशाना पठानकोट एयरबेस, रेलवे स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य एवं रणनीतिक ठिकाने बताए जा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इस साजिश का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी नागरिक मुजफ्फर अहमद है, जो सीमा पार से पठानकोट में आतंकी नेटवर्क संचालित कर रहा है।

खुफिया एजेंसियों को यह इनपुट भी मिला है कि यह हमला 25 से 31 दिसंबर के बीच, यानी नए साल की पूर्व संध्या पर अंजाम दिया जा सकता है। आतंकियों ने आपसी संपर्क के लिए वर्चुअल नंबरों का इस्तेमाल किया है, जिससे उनकी पहचान और लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।

एक इनपुट के अनुसार, 17-18 दिसंबर की रात तीन आतंकी अपने स्थानीय मददगार बिल्लू गुज्जर और नजाकत हुसैन की मदद से पठानकोट में घुसपैठ करने वाले थे। इसके अलावा, यह भी जानकारी मिली है कि पठानकोट की एक धर्मशाला में कुछ स्लीपर सेल ठहरे हुए हैं, जो इलाके की रेकी कर रहे हैं।

हालात को देखते हुए पठानकोट जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, सेना और विशेष कमांडो बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related