मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट में फायरिंग, प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोली लगने से मौत, तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

Date:

नई दिल्ली। पंजाब के मोहाली में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान वहां फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि कबड्डी खिलाड़ी प्रमोटर राणा बलाचौरिया को हमलावरों ने गोलियां मारी है, जिससे उसकी मौत हो गई। गोलियां सिर पर लगी थीं। इस वारदात को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया है। आरोपी बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर आए थे।

पुलिस के अनुसार हमलावरों ने राणा बलाचौरिया को फोटो लेने के बहाने रोका और उनपर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने चार से पांच राउंड फायर किए हैं। पुलिस को मौके से चार गोलियों के खोल भी मिले हैं। जब आरोपी मौके से भाग रहे थे तो लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने भागते समय हवाई फायर भी किए हैं। बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक कबड्डी खिलाड़ी और टूर्नामेंट के आयोजक को गोली लगी। आयोजक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने सीधे राणा बलाचौरिया को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जाते समय हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जिससे मैदान में अफरातफरी मच गई। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।

राणा की बंबीहा गैंग से दुश्मनी

मोहाली एसएसपी हरमनदीप सिंह ने बताया कि चार से पांच हमलावरों ने गोलियां चलाईं। इस दौरान राणा बालाचौरिया के सिर में गोली लगी। गोलीबारी में राणा बालाचौरिया की मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि राणा की बंबीहा गिरोह से दुश्मनी थी। एक कबड्डी खिलाड़ी घायल है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related