दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की चेतावनी-पूरा देश पीड़ितों के साथ, साजिश करने वालों को बख्शेंगे नहीं

0
1
दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की चेतावनी-पूरा देश पीड़ितों के साथ, साजिश करने वालों को बख्शेंगे नहीं
दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की चेतावनी-पूरा देश पीड़ितों के साथ, साजिश करने वालों को बख्शेंगे नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के दौरे के दौरान दिल्ली में हुई भयावह घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे भारी मन से भूटान आए हैं क्योंकि बीती शाम की घटना ने पूरे राष्ट्र को गहरे आघात में डाल दिया है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि वे रातभर घटना की जांच में लगी सभी एजेंसियों के साथ संपर्क में रहे और आवश्यक निर्देश देते रहे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस षड्यंत्र की गहराई तक पहुंचने के लिए सभी संसाधन लगाए जाएंगे। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि हादसे में जिन परिवारों ने अपना प्रियजन खोया है, पूरा देश उनके दुःख में सहभागी है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूरी आज्ञा दी गई है कि वे निष्पक्ष और त्वरित जांच कर आरोपी तक पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन भूटान, वहां के राजपरिवार और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत और भूटान के बीच सदियों से आत्मीय, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं, जो दोनों देशों की साझी विरासत को दर्शाते हैं। पीएम मोदी ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर शामिल होना केवल भारत के लिए बल्कि उनके लिए भी एक दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा भूटान के साथ खड़ा रहेगा और दोनों देशों के रिश्ते समय के साथ और मजबूत होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here