नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचे। वहां उन्होंने जवानों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने इसकी कुछ तस्वीरें एक्स पर पोस्ट की हैं।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि उसने भारत के आदमपुर एयरबेस पर हमला किया है। उसे भारी नुकसान पहुंचाया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद आदमपुर में जवानों का जोश और उनकी हौसला अफजाई करते पीएम मोदी की यह तस्वीर अब पाकिस्तान को और परेशान कर रही होंगी। पीएम मोदी बहादुर जवानों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।
पीएम मोदी ने अपनी आदमपुर एयरबेस की यात्रा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति आभारी रहेगा, क्योंकि वे हमारे देश के लिए हर काम करते हैं।
एक दिन पहले ही दिया था संबोधन
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि उन्होंने एक दिन पहले ही ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्र को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी बात की थी और कहा था कि पाकिस्तान भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान घोर निराशा में घिर गया था, हताशा में घिर गया था, बौखला गया था। आतंक पर भारत की कार्रवाई का साथ देने के बजाय पाकिस्तान ने भारत पर ही हमला करना शुरू कर दिया। पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित किया गया है।




