मैतेई-हमार समुदाय में शांति समझौता,समझौते   के बाद  जिरीबाम में  हिंसा; चलीं गोलियां

Date:

मैतेई-हमार समुदाय में शांति समझौता,समझौते के बाद जिरीबाम में हिंसा; चलीं गोलियां

जिरीबाम में शांति कायम करने के लिए मैतेई और हमार समुदाय के बीच सहमति बनी। सहमति बनाते ही जिरीबाम में हिंसा हो गई। यहां एक मैतेई बस्ती में गोलियां चलाई गईं, लालपानी गांव में एक घर में आग लगा दी गई।

मैतेई और हमार समुदाय के लोग मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिरीबाम में हालात सुधारने और शांति बहाल करने के लिए साथ काम करने को सहमत हुए थे। ।इसमें तय किया गया कि दोनों पक्ष सामान्य स्थिति लाने, आगजनी तथा गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास करेंगे। सभी सहभागी समुदायों के प्रतिनिधियों ने इस दौरान वादों से जुड़ा बयान जारी किया था ।

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, तीन लोगों की हत्या;  उपद्रवियों ने कई घरों में लगाई आग - Manipur Violence erupted again killing  three of Meitei community house on fire in

इस सहमति के तुरंत बाद जिरीबाम के लालपानी गांव में हिंसा हुई। गांव के एक घर में शुक्रवार रात हथियारबंद लोगों ने आग लगा दी। साथ ही गांव को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि उपद्रवियों ने आगजनी करने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा खामियों का फायदा उठाया। इनकी अभी तक पहचान नहीं हुई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related