नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत के बीएसएफ जवान पीके साहू को लौटा दिया है। साहू 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया था। आज साहू अटारी–वाघा बॉर्डर से भारत आए।
बीएसएफ ने पीके साहू की वापसी को लेकर प्रेस रिलीज जारी किया है। बीएसएफ ने बताया कि आज बीएसएफ के जवान कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार साहू अटारी–वाघा बॉर्डर से भारत आ गए हैं। पूर्णम 23 अप्रैल 2025 को ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे। पीके साहू उस वक्त पाक सीमा में जा पहुंचे जब दोनों ही देशों के बीच के हालात बिगड़ने लगे। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ, हालांकि इसका पीके साहू की रिहाई पर असर नहीं पड़ा। साहू पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर से पाकिस्तान की सरहद में चले गए थे। वे मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पीके साहू की पत्नी रजनी साहू इस मामले को लेकर काफी परेशान चल रही थीं। वे पति की रिहाई के लिए चंडीगढ़ पहुंच गई थीं। उन्होंने यहां बीएसएफ के अधिकारियों से मुलाकात की थी।
👉 यह भी पढ़ें:


