अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत, जापान को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ तीन देश भारत से आगे

Date:

नई दिल्ली। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। अब सिर्फ तीन देश ही भारत से आगे हैं। आईएमएफ के आंकड़ों के अनुसार भारत की जीडीपी अब $4 ट्रिलियन को पार कर चुकी है। अब भारत से सिर्फ तीन देश अमेरिका, चीन और जर्मनी ही आगे हैं।

यह जानकारी नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान आर. सुब्रह्मण्यम ने दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक माहौल भारत के पक्ष में है। अभी जब मैं बोल रहा हूं, भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। सुब्रमण्यम ने यह भी बताया कि सरकार एक बार फिर अपनी संपत्तियों को किराए पर देगी या बेचेगी। इसे एसेट मोनेटाइजेशन कहते हैं। इसका दूसरा दौर अगस्त में शुरू होगा। इससे सरकार को और पैसे मिलेंगे, जिससे देश का विकास होगा। नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि अब सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। अगर चीजें ठीक रहीं तो अगले 2.5 से 3 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

उल्लेखनीय है कि फिच रेटिंग्स ने साल 2028 तक भारत की औसत वार्षिक वृद्धि क्षमता का अनुमान बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने नवंबर 2023 में इसके 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। फिच ने पांच साल के संभावित सकल घरेलू उत्पाद (GDP) अनुमानों को अपडेट करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 की रिपोर्ट के समय की हमारी अपेक्षा से अधिक मजबूती से वापसी की है। इससे वैश्विक महामारी के झटकों के कम प्रतिकूल प्रभाव के संकेत मिलते हैं।

इस साल 6.3 प्रतिशत की दर से होगी वृद्धि

भारत की अर्थव्यवस्था इस समय तेजी से बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था केवल चीन बल्कि अमेरिका और यूरोप को भी पीछे छोड़ देगी। इस साथ अर्थव्यवस्था के मामले में भारत पहले स्थान पर होगा। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था इस साल 6.3% की दर से बढ़ेगी। यह दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है। चीन की अर्थव्यवस्था 4.6%, अमेरिका की 1.6%, जापान की 0.7% और यूरोप की 1% की दर से बढ़ने का अनुमान है। जर्मनी की अर्थव्यवस्था में तो 0.1% की गिरावट सकती है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related