पुरी की नाबालिग बच्ची की मौत पर, नवीन पटनायक ने जताया शोक और नाराजगी

0
0
पुरी की नाबालिग बच्ची की मौत पर, नवीन पटनायक ने जताया शोक और नाराजगी
पुरी की नाबालिग बच्ची की मौत पर, नवीन पटनायक ने जताया शोक और नाराजगी

पुरी की नाबालिग बच्ची की मौत पर, नवीन पटनायक ने जताया शोक और नाराजगी

ओडिशा के पुरी ज़िले के बलंगा क्षेत्र में आगजनी की शिकार नाबालिग़ बच्ची की मौत पर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

नवीन पटनाईक यांना झटका, भाजपने हिसकाविली विक्रमाची संधी - Marathi News | A  blow to Naveen Patnaik, BJP snatched the opportunity to record | Latest  National News at Lokmat.com

नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
“यह जानकर बहुत दुख हुआ कि पुरी ज़िले के बलंगा क्षेत्र में आग लगाकर जलाई गई लड़की की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। मेरी संवेदनाएं लड़की के साथ हैं। इस दुख की घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।”

घटना 19 जुलाई की है, जब लगभग 15 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची को तीन अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले भुवनेश्वर के एम्स में भर्ती कराया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है, और अब जनता व विपक्ष सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here