भारत के विरोध के बाद ब्रिटेन में नगा खोपड़ी की नीलामी रुकी
ब्रिटेन के एक नीलामी गृह ने अपने नगा मानव खोपड़ी को लाइव ऑनलाइन बिक्री की सूची से हटा लिया। उसने इस मुद्दे पर भारत के विरोध के बाद यह कदम उठाया। ऑक्सफोर्डशायर के टेस्ट्सवर्थ में स्वॉन नीलामी गृह के पास उसके द क्यूरियस कलेक्टर सेल, एंटीक्वेरियन बुक्स, मैनुस्क्रिप्ट्स एंड पेंटिंग्स के तहत दुनियाभर से प्राप्त खोपड़ियों व अन्य अवशेषों का संग्रह है।19वीं शताब्दी की सींग युक्त नगा मानव खोपड़ी, नगा जनजाति को बिक्री के लिए सूची में लॉट नंबर 64 पर रखा गया था।



