मोदी की हुई  जो बाइडन और  पुतिन से  यूक्रेन दौरे पर बात 

Date:

मोदी की हुई जो बाइडन और पुतिन से यूक्रेन दौरे पर बात

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यूक्रेन यात्रा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर यूक्रेन, बांग्लादेश सहित कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात हुई.पीएम मोदी ने ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी इस बातचीत को लेकर व्हाइट हाउस से भी बयान जारी किया गया है. साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया.

चुनाव की घोषणा के एक दिन बाद, पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से मांगा 100  दिन का एक्शन प्लान | Zee Business Hindi

अपने बयान में व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री की हालिया पोलैंड और यूक्रेन यात्रा और सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा पर चर्चा की.

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने पोलैंड और यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्राओं और ऊर्जा क्षेत्र सहित यूक्रेन में शांति और मानवीय समर्थन के उनके संदेश के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की है.वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है.

उन्होंने लिखा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की हालिया यात्रा पर चर्चा करने के लिए उनसे बातचीत की और शांति के उनके संदेश और यूक्रेन के लिए जारी मानवीय समर्थन के लिए उनकी सराहना की.

वहीं मोदी ने यूक्रेन दौरे को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की है

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई है.रूस ने अपने बयान में कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को अपनी यूक्रेन यात्रा के बारे में जानकारी दी, उन्होंने राजनीतिक और राजनयिक तरीकों से यूक्रेन के लिए समाधान लाने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया.बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन ने इस संघर्ष को हल करने के लिए रूस के दृष्टिकोण के बारे में बात की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...