भारत–इजराइल आर्थिक रिश्तों में बड़ा कदम: FTA वार्ताओं का रास्ता साफ, पीयूष गोयल की ऐतिहासिक यात्रा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत और इजराइल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और अब जल्द ही औपचारिक वार्ताएं शुरू होंगी। इसे दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कांग्रेस पर हमला, कहा-गांधी परिवार ने किया हमेशा देश के साथ समझौता
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर मंत्री पीयूष गोयल का पलटवार, कहा-इतने नासमझ व्यक्ति को नेता विपक्ष कैसे बनाया?
- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सियासी संग्राम: पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया भ्रामक
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संसद में बोले उद्योग मंत्री पीयूष गोयल-इससे किसानों को कोई नुकसान नहीं
गोयल का तीन दिवसीय इजराइल दौरा पिछले 20 वर्षों में किसी भारतीय उद्योग मंत्री की पहली यात्रा है और इसे बेहद सफल बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरे से भारत–इजराइल द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद है।
अपने इजराइली समकक्ष, अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री निर बारकात के साथ विस्तृत चर्चा के बाद दोनों देशों ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए कई रणनीतिक कदम उठाने पर सहमति जताई। गोयल ने भारत में इजराइली व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल की यात्रा और अब भारतीय प्रतिनिधिमंडल के इज़रायल आने को आर्थिक सहयोग का बड़ा अवसर बताया।
उन्होंने कहा कि FTA वार्ताओं के शुरू होने से व्यापार, तकनीक और निवेश में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और दोनों देशों के उद्योगों को नए अवसर मिलेंगे।
अपने दौरे के दौरान पीयूष गोयल ने पेरेस सेंटर फॉर पीस एंड इनोवेशन का भी दौरा किया और इजराइल के इनोवेशन मॉडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इजराइल ने हर संकट को अवसर में बदलकर सुरक्षा, स्वास्थ्य, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि तकनीक जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।


