दो राज्यों में आग का कहर: बंगाल की केमिकल फैक्ट्री और कर्नाटक के मेट्रो मॉल में भीषण आग

Date:

दो राज्यों में आग का कहर: बंगाल की केमिकल फैक्ट्री और कर्नाटक के मेट्रो मॉल में भीषण आग

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज़िले के मध्यमग्राम इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री/पेंट गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। वहीं, गोदाम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

कर्नाटक: हुबली स्थित सुखासागर मेट्रो मॉल की ऊपरी मंजिलों में भीषण आग लगी;  सारा सामान जलकर राख हो गया।

इसी तरह कर्नाटक के हुबली शहर के मराठा गली इलाके में स्थित सुखासागर मेट्रो मॉल में भीषण आग लग गई। इस आग में मॉल को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन के मुताबिक पांच मंजिला छोटा मॉल है, जहां आग चौथी मंजिल पर लगी और बाद में पांचवीं मंजिल तक फैल गई। आग की चपेट में हर मंजिल पर करीब 4,000 से 5,000 वर्ग फुट का क्षेत्र जल गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सौभाग्य से इस घटना में भी किसी के घायल या मृत होने की कोई सूचना नहीं है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related