महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनेंगी सुनेत्रा पवार, एनसीपी की बैठक में तय होने के बाद आज लेंगी शपथ

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसपी) के प्रमुख अजित पवार के निधन के शनिवार को उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी। शुक्रवार हुई एनसीपी की आपात बैठक में सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभालने का प्रस्ताव दिया गया, पार्टी नेताओं की सलाह पर सुनेत्रा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है।

शनिवार को शाम में सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी मुख्यमंत्री बनने वाली सुनेत्रा पवार का जन्म 18 अक्टूबर 1963 को ओसमानाबाद, महाराष्ट्र में हुआ था। वे एक राजनीतिक और कृषक पृष्ठभूमि से आती हैं और उनके परिवार का राजनीति से गहरा नाता रहा है। उनके पिता पद्मसिंह पाटिल खुद एक पूर्व राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद रह चुके हैं। सुनेत्रा पवार ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश अपेक्षाकृत देर से किया. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामती से अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, लेकिन उन्हें शरद पवार की बेटी और उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सुप्रिया सुळे से हार का सामना करना पड़ा।

उसके बाद महज कुछ समय में ही वे महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद चुनी गईं, जब उन्हें बिना विपक्षी चुनौती के निर्विरोध निर्वाचित किया गया. इससे उनके राजनीतिक भविष्य को मजबूत राष्ट्रीय मंच मिला। अजित पवार की अचानक मृत्यु के बाद, महाराष्ट्र की राजनीति में सुनेत्रा पवार का नाम महत्वपूर्ण स्थान पर गया है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related