पीएम मोदी ने किया नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शुभारंभ, 19,650 करोड़ रुपए से हुआ है तैयार

0
1
पीएम मोदी ने किया नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शुभारंभ, 19,650 करोड़ रुपए से हुआ है तैयार
पीएम मोदी ने किया नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शुभारंभ, 19,650 करोड़ रुपए से हुआ है तैयार

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया। हवाई अड्डे के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे। इसके निर्माण पर 19,650 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण का भी उद्घाटन किया।

Navi Mumbai International Airport Set For Inauguration By PM Modi Today; 10  Facts About India's 1st 'Fully Digital' Airport

उल्लेखनीय है कि यह नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा अडानी समूह द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन समारोह के दौरान नवनिर्मित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। यह हवाई अड्डा इस साल दिसंबर में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह की व्यावसायिक उड़ानों के लिए खोल दिया जाएगा। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) के पहले चरण का निर्माण 19650 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह भारत की सबसे बड़ी ‘ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना है जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के अंतर्गत विकसित किया गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र के दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में एनएमआईए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) के साथ मिलकर कार्य करेगा ताकि भीड़भाड़ कम हो और मुंबई को वैश्विक बहु-हवाई अड्डा प्रणालियों की श्रेणी में शामिल किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here