मुंब्रा को हरा बनाने वाली ओवैसी की पार्टी की पार्षद सहर शेख ने अब मांगी माफी, विवाद बढ़ता देख कहा- किसी को तकलीफ पहुंची तो खेद है

Date:

मुंबई। मुंब्रा के एक वार्ड से हाल ही में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से पार्षद का चुनाव जीतने वाली सहर शेख पिछले कुछ दिनों से विवादों में हैं। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद भाषण देते हुए कहा था कि पूरे मुंब्रा को हरा बना देना है। इसके बाद उनके बयान पर भाजपा सहित अन्य दलों की कड़ी प्रतिक्रिया आ रही थी।

अब सहर शेख ने लिखित माफीनामा में कहा कि अगर उनके बयान से किसी को तकलीफ पहुंची है तो वह उसके लिए खेद व्यक्त करती है। पार्षद ने कहा कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने एक सभा में उन्होंने कहा कि हम पूरे मुंब्रा को हरा बना देंगे। इसके बाद से बवाल मच गया। यह भाषण इसलिए भी विवादास्पद माना गया क्योंकि मुंब्रा मुस्लिम बहुल इलाका है, जो पहले से ही सांप्रदायिक संवेदनशीलता का केंद्र रहा है।

किरीट सोमैया ने पुलिस में की थी शिकायत

सहर शेख के इस भाषण पर आपत्ति पर जताते हुए भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी। अपनी कंप्लेंट में सोमैया ने शेख के बयान को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाला बताया और कहा कि इससे शहर की शांति खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने उन्होंने मांग की कि अगर सहर शेख माफी नहीं मांगतीं हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं सहर शेख

उल्लेखनीय है कि इंस्टाग्राम रील्स बनाकर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर बनी सहर शेख का परिवार एनसीपी (शरद पवार गुट) से जुड़ा रहा है। हाल में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में उनके परिवार ने मुंब्रा के एक वार्ड से सहर शेख के लिए टिकट मांगा, लेकिन जब एनसीपी ने इनकार किया तो शेख ने ओवैसी की पार्टी ज्वाइन कर ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related