मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे पाटिल की भूख हड़ताल समाप्त
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले मनोज जरांगे पाटिल ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है.महाराष्ट्र सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं | इस संबंध में एक अध्यादेश भी जारी किया है.

इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें जूस का गिलास दिया, जिसके बाद जरांगे ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की की.

शुक्रवार देर रात राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने जरांगे से मुलाकात की जिसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इसमें ये घोषणा की गई कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराएंगे



