मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी पर ईडी का बड़ा एक्शन, मुंबई का घर अबोड किया कुर्क, 3716 करोड़ रुपए है कीमत

0
0
मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी पर ईडी का बड़ा एक्शन, मुंबई का घर अबोड किया कुर्क, 3716 करोड़ रुपए है कीमत
मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी पर ईडी का बड़ा एक्शन, मुंबई का घर अबोड किया कुर्क, 3716 करोड़ रुपए है कीमत

मुंबई। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी पर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने एंटीमनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अनिल अंबानी के मुंबई स्थित घरअबोडको कुर्क किया है। इसका मूल्य 3,716 करोड़ रुपये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी ने बुधवार को रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई वाले घरअबोडको एंटीमनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अटैच कर लिया है। इसकी कीमत 3,716 करोड़ रुपये है। यह शानदार घर 66 मीटर ऊंचा है। इसमें 17 मंजिलें हैं। यह मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित है। सूत्रों के मुताबिक, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत एक प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया गया है ताकि उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस की ओर से बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में मल्टीस्टोरी घर को अटैच किया जा सके।

सुप्रीम कोर्ट ने तेज कार्रवाई के दिए थे निर्देश

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को विशेष जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। इसमें कहा गया था कि यह टीम रिलायंस कम्युनिकेशंस, उसकी मूल कंपनियों और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ बड़े पैमाने पर बैंक धोखाधड़ी के आरोपों की जांच करे। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की थी कि दोनों एजेंसियों की जांच की रफ्तार धीमी रही है। अदालत ने अब निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई है और सीबीआई तथा ईडी को निर्देश दिया है कि वे समयसमय पर जांच की प्रगति की जानकारी कोर्ट को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here