13 साल बाद भाई उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई देने मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, हाल ही में मराठी के मामले पर साझा किया था मंच

0
2

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में हाल ही में तब हलचल मची थी जब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक ही मंच पर नजर आए थे। आज उद्धव ठाकरे का जन्मदिन है। 13 साल बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे अपने चचेरे बाई उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बांद्रा स्थित मातोश्री निवास पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सरकारी स्कूलों में मराठी भाषा को अनिवार्य करने का आदेश वापस होने के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एक ही मंच से जनता को संबोधित किया था। इसके बाद यह चर्चा चल रही थी कि क्या राज ठाकरे, उद्धव के जन्मदिन पर बधाई देने मातोश्री आएंगे। आज इन अटकलों पर विराम लग गया। इससे पहले वे साल 2012 में अंतिम बार वहां गए थे। राज ठाकरे ने 2006 में शिवसेना से अलग होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) बनाई थी। इसके बाद से दोनों भाइयों के बीच राजनीतिक और निजी मतभेद खुलकर सामने आए थे। आज की मुलाकात ने अटकलों को और जोर दे दिया है कि आगामी बीएमसी चुनाव में दोनों भाई एक साथ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here