राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनम की दो सहेलियों की पेशी, सोनम के बारे में पूछे सवाल

Date:

इंदौर। इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में गुरुवार को सोनम की दो सहेलियों की पेशी हुई। दोनों सहेलियां इंदौर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए पेश हुईं। कोर्ट ने उनसे सोनम के बारे में सवाल किए।

दोनों युवतियां सोनम के भाई गोविंद की फैक्ट्री में कम्प्यूटर का काम करती हैं। दोनों सेवा के माध्यम से सुनवाई में जुड़ीं। कोर्ट ने एक का बयान दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे का बयान अगली सुनवाई में दर्ज होगा। बताया जाता है कि कोर्ट ने एक सहेली से सोनम का आमना-सामना करा कर उसके व्यवहार को लेकर सवाल किए गए। कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या वह राजा रघुवंशी को जानती थी?

दो जून को मिला था राजा का शव

उल्लेखनीय है कि राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम के साथ हुई थी। शादी के बाद 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए इंदौर से मेघालय रवाना हुए थे। 22 मई को दोनों सोहरा की यात्रा पर निकले थे। 24 जून को राजासोनम से परिवार का संपर्क टूट गया था। पुलिस में शिकायत हुई और इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। 2 जून को खाई में राजा का शव मिला था। 3 जून को राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई थी।

यूपी के एक ढाबे पर मिली थी सोनम

इसके बाद जांच-पड़ताल चलती रही। शिलांग पुलिस सोनम की तलाश कर रही थी। इसी बीच 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली। सोनम के मिलने के बाद इस मामले में कई खुलासे हुए और पुलिस ने इस हत्या में सहयोग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन की जमानत हो चुकी है। शिलांग पुलिस ने मामले की जांच के बाद 6 सितंबर को शिलांग कोर्ट में 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की, जिसमें सोनम समेत 8 लोगों के नाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related