इंदौर के कनाड़िया ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा, इंजीनियर की कार बिजली के पोल से टकराई, मौत

Date:

इंदौर। इंदौर के कनाड़िया ब्रिज के पास गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में आईटी कंपनी के एक इंजीनियर की मौत हो गई। वह अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराया और बिजली के पोल से जा भिड़ा। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कनाड़िया पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 2 बजे भंडारी रिसोर्ट के पास हुई। मृतक की पहचान प्रणय (28) पुत्र संजय तलरेजा, निवासी स्टीव विला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह रात में अपनी महिला मित्र के साथ एक रेस्टोरेंट में पार्टी करने गए थे। वहां से वह महिला मित्र को बायपास स्थित उनके घर छोड़कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन एमवाय अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि प्रणय एक आईटी कंपनी में कार्यरत थे। उनके पिता व्यवसायी हैं और परिवार में एक बहन भी है।

दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां उनके शव को देखकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार, प्रणय एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में कार्यरत थे। उनके पिता एक व्यवसायी हैं और परिवार में एक बहन भी है। वह माता-पिता के इकलौते बेटे थे, जिससे यह हादसा पूरे परिवार के लिए एक गहरा आघात बन गया। पुलिस ने बताया कि अब तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ वहां पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related