मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई बेस्ड न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के कामकाज पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। प्रतिबंध के बाद बैंक के डिपॉजिटर्स अब खातों में जमा पैसै नहीं निकाल पाएंगे। न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक अब ना तो कोई लोन दे सकेगा और ना कोई डिपॉजिट ले सकेगा। इस फैसले की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार 13 फरवरी 2025 को भारतीय रिजर्व बैंक ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में भारी अनियमितताओं के चलते बैंक के कामकाज पर कई तरह के बैंकिंग कारोबार से जुड़े बैन लगा दिए। आरबीआई के इस फैसले के बाद बैंक के डिपॉजिटर्स की मुसीबत बढ़ गई है। बैंक के खाताधारक अपने खाते से पैसे भी नहीं निकाल सकेंगे. आरबीआई ने फिलहाल छह महीने के लिए बैंक पर ये प्रतिबंध लगाया है और इस दौरान बैंक के हालात को सुधारने की कोशिश की जाएगी। छह महीने के बाद आरबीआई बैन के फैसले को रिव्यू करेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- पाकिस्तान में फंसी भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी फिर अटकी, गृह मंत्रालय ने ऐन वक्त पर लगाई रोक
- ऑस्ट्रिया में स्कूलों में हिजाब पर कड़ा प्रतिबंध— नया कानून बढ़ा रहा बहस और विवाद
- जेन ज़ी’ आंदोलन हिंसा: पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली समेत पांच लोगों पर यात्रा प्रतिबंध
- नेपाल ने सोशल मीडिया बैन हटाया, विरोध प्रदर्शनों में 19 की मौत के बाद निर्णय
- पीएम मोदी बोले – ऑनलाइन जुए पर सख्त रोक, ई-स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा
- भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र प्रतिबंध 23 अगस्त 2025 तक बढ़ाया
आरबीआई ने कहा कि बैंक की मौजूदा नकदी स्थिति को देखते हुए निर्देश दिया गया है कि वह जमाकर्ता के बचत बैंक या चालू खातों या किसी अन्य खाते से किसी भी राशि की निकासी की अनुमति न दे। हालांकि बैंक कर्मचारियों के वेतन, किराए और बिजली के बिल जैसी कुछ आवश्यक मदों पर खर्च करने की इजाजत बैंक को दी गई है।



