बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक निकली तिरंगा यात्रा, सीएम बोले-आज तक जितने युद्ध हुए सब में भारत की हुई जीत

0
0
बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक निकली तिरंगा यात्रा, सीएम बोले-आज तक जितने युद्ध हुए सब में भारत की हुई जीत
बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक निकली तिरंगा यात्रा, सीएम बोले-आज तक जितने युद्ध हुए सब में भारत की हुई जीत

इंदौर। इंदौर में शुक्रवार को बड़ा गणपति चौराहे से राजबाड़ा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सीएम डॉ.मोहन यादव भी शामिल हुए। सीएम ने कहा कि 1857 से लेकर 1947 तक जिस किसी ने भारत माता की तरफ आंख उठाने का प्रयास किया उसका देश के लोगों ने एकजुटता के साथ विरोध किया है। आज तक जितने भी युद्ध हुए उसमें अब सबसे तेज गति से जीत मिली है।

indore-news-pahalgam-attack-tiranga-yatra-patriotic-march

यात्रा के डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर आठ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद हैं। यात्रा में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए इंदौर के सुशील नाथनियाल की पत्नी जेनिफर नाथनियाल भी शामिल हुईं हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं। यात्रा के स्वागत के लिए अलग-अलग संगठनों द्वारा 200 से ज्यादा स्टेज बनाए गए थे। यात्रा में सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन, औद्योगिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, महिला संगठन और धार्मिक संगठन भी सहभागिता कर रहे हैं। यात्रा में सबसे आगे डीजे है बीच में जगह-जगह बैंड, झांकी और रथ हैं। भाजपा की शहर इकाई द्वारा इस तिरंगा यात्रा को आयोजित किया गया है। भाजपा ने आयोजन को भाजपा के आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि समाज के आयोजन के रूप में मनाया।

सोफिया कुरैशी के रूप में युवती

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के रूप में एक युवती तैयार होकर घोड़े पर सवार हुई नजर आई। यह युवती इस तिरंगा यात्रा में सबसे आगे 20 महापुरुषों के रूप में घोड़े पर सवार लोगों के साथ चली। तिरंगा यात्रा के लिए नगर निगम द्वारा तिरंगा रथ बनाया गया है। आयशर गाड़ी पर बनाए गए इस रथ में चारों तरफ तिरंगा लगाया गया है। तिरंगा यात्रा में अल्पसंख्यक वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित किया गया। इस यात्रा में बोहरा समाज के तीन स्काउट के बैड शामिल हैं। इसके साथ ही मुस्लिम समाज का भी एक बैंड शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here