इंदौर से हनीमून पर गई सोनम ने ही कराई अपने पति राजा की हत्या, पुलिस के सामने किया सरेंडर, सोनम के पिता ने कहा-झूठ बोल रही है शिलांग पुलिस

Date:

इंदौर। इंदौर से हनीमून पर शिलांग गई सोनम ने ही अपने पति की हत्या करवाई है। हत्या के बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक ढाबे पर पहुंची और वहीं बेहोशी की हालत में मिली। बाद में उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस वारदात में शामिल तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है। एक आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

छवि

बदहवास हालत में मिली थी सोनम

गाजीपुर एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि रात में एक अज्ञात महिला के घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी। अंकुशापुर स्थित ढाबा पर रात दो बजे सोनम रोते हुए बदहवास हालत में मिली थी। ढाबा संचालक ने 112 नंबर पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अस्पताल में उसने पुलिस को बताया, कि वह सोनम है। इलाज के बाद उसे वन स्टप सेंटर लाया गया। सोमवार सुबह सीओ सिटी वन स्टॉप सेंटर पहुंचे और पूछताछ की। हालांकि सोनम कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वह बदहवास है।

तीन युवकों को देखा गया था साथ

शिलॉन्ग के स्थानीय गाइड अल्बर्ट पैड ने दावा किया था कि 23 मई को सुबह 10 बजे उन्होंने राजा और सोनम को तीन अन्य युवकों के साथ नोंग्रियात से मावलाखियात के रास्ते में देखा था। अल्बर्ट ने बताया कि वह इंदौर के इस दंपती को पहचानते हैं क्योंकि एक दिन पहले उन्होंने उन्हें ट्रेकिंग के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन दंपती ने उन्हें मना कर दिया और किसी अन्य गाइड वानसाई को साथ लिया। अल्बर्ट ने यह भी बताया कि चारों युवक आगे चल रहे थे और सोनम उनके पीछे चल रही थी। वे सभी हिंदी में बात कर रहे थे, लेकिन वह केवल खासी और अंग्रेजी जानते हैं, इसलिए बातचीत का आशय नहीं समझ सके। उन्होंने यह भी बताया कि चारों ने शिपारा होम स्टे में रात बिताई और बिना गाइड के लौट गए थे।

सोनम के पिता बोले- झूठ बोल रही शिलांग पुलिस

सोनम के पिता देवी सिंह ने कहा है कि शिलांग पुलिस झूठ बोल रही है। वह इस मामले में फंसने वाली है इसलिए ऐसा कर रही है। हमारे बच्चे ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें ऐसी शिक्षा नहीं दी गई है। मेरी बेटी 25 साल की है, कोई 10 साल की नहीं। उन्होंने कहा कि सोनम मिल गई। खुशी भी है लेकिन बच्चा चला गया, इस बात का दुख है। जितनी खुशी है, उससे कहीं ज्यादा दुख है। देवी सिंह ने कहा कि वहां की पुलिस ने बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया। सोनम किस हालत में ढाबे तक पहुंची, ये हमें नहीं पता। वहां ढाबे वाले से फोन लेकर उसने अपने भाई को फोन किया, तभी हमें इसकी जानकारी मिली।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related