मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के पक्ष में आए राहुल गांधी, कहा-भाजपा एकलव्य की तरह काट रही है युवाओं का अंगूठा

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के खिलाफ अभ्यर्थियों के आंदोलन को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का साथ मिल गया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि भाजपा भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है, उनका भविष्य मिटा रही है। जब युवा न्याय मांगते हैं तब उनकी आवाज़ को बेरहमी से कुचला जाता है।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है। पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो एग्जाम समय पर नहीं होते। एग्जाम हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं। जब युवा न्याय मांगते हैं तब उनकी आवाज़ को बेरहमी से कुचला जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ दिया है। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने एमपीपीएससी के 700 पदों की भर्ती का वादा किया था, लेकिन केवल 158 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई। राहुल ने कहा कि दो छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। वो भी तब जब मुख्यमंत्री ने ख़ुद छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। भाजपा की सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है। छात्रों के अधिकार की लड़ाई में हम उनके साथ हैं। भाजपा को देश के युवाओं के हक की आवाज किसी कीमत पर दबाने नहीं देंगे।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की ओर से 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ, जिसमें 158 पदों की घोषणा की गई, जबकि सरकार ने 700 पदों की भर्ती का वादा किया था। इस नोटिफिकेशन के बाद से युवाओं में आक्रोश है। इस मसले पर कल से ही विवाद मचा हुआ है। युवओं ने नोटिफिकेशन के विरोध में जमकर हंगामा करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आंदोलन के प्रमुख और एनईवाययू के संयोजक राधे जाट और रणजीत किशानवंशी को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें जेल में भेज दिया गया था। एमपीपीएससी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन करने वाले नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के दो सदस्यों को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। दोनों को बुधवार उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। इसे लेकर कांग्रेस ने मैदान संभाल लिया है।

पटवारी ने कहा-सरकार की तानाशाही का उदाहरण

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री मोहन यादव की तानाशाही का जीता जागता उदाहरण है। पटवारी ने सीएम मोहन यादव को टैग करते हुए लिखा कि यह देश महात्मा गांधी का है, जहां हर नागरिक को अपनी आवाज़ उठाने का हक है। मेरी माँग है कि सरकार छात्रों पर लगाए गए झूठे मामले वापस ले और उन्हें तुरंत रिहा करे। यह भारत है, इसे तालिबान ना बनने दें।

दिग्विजय बोलेजेल भेजना क्या न्यायपूर्ण

मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वविजय सिंह ने भी ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि लोकसेवा आयोग में सुधार के रचनात्मक सुझाव देने वाले बेरोजगार युवा नेता रंजीत किसानवंशी, राधे जाट को जिला जेल इंदौर भेज दिया है। क्या यह न्याय पूर्ण है? जबकि 41 का नोटिस देकर मुचलके पर छोड़ने का नियम है। क्या कमिश्नर ऑफ पुलिस, इंदौर निर्दोष बेरोजगारों के साथ न्याय करेंगे?

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related