बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र शास्त्री बोले-अपने मकसद से भटक रहा महाकुंभ, रील नहीं रियल होना चाहिए

Date:

छतरपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अपने मकसद से भटक रहा है महाकुंभ। महाकुंभ में रील नहीं रियल होना चाहिए। महाकुंभ आस्था, संस्कृति और सनातन धर्म को बचाने का विषय है।

छतरपुर में पत्रकारों से बातचीत में धीरेंद्र कृष्ण ने कहा कि महाकुंभ में रील नहीं रियल होना चाहिए। महाकुंभ एक वायरल मुद्दा नहीं है। यह आस्था, संस्कृति और सनातन धर्म को बचाने का विषय है। बागेश्वर बाबा ने कहा कि महाकुंभ अपने मकसद से भटक गया है। महाकुंभ में हिंदू राष्ट्र कैसे बने, इस पर विमर्श होना चाहिए। पंडित शास्त्री ने कहा कि महाकुंभ संस्कृति का कुंभ है। किसी चीज के वायरल का कुंभ नहीं है। किसी का महिमामंडन एक दो दिन हो गया बहुत है। महिमामंडन से बचने की जरूरत है। अब इस पर विचार करने की जरूरत है कि सनातन कैसे बचेगा? हिंदुत्व कैसे आगे बढ़ेगा? विचार इस पर भी होना चाहिए कि जो हिंदू थे और अब हिंदू नहीं हैं, उनकी घर वापसी कैसे हो? यह समय है जब हमें हिंदू राष्ट्र की दिशा में कदम उठाने चाहिए।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मोनालिसा, आईआईटी बाबा अभय सिंह और हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ के वायरल विषयों पर असहमति जताई। धीरेंद्र शास्त्री ने महाकुंभ को वायरल कंटेंट से बचाने की अपील की है। साथ ही महाकुंभ को धार्मिक और सांस्कृतिक विषय बताया है। शास्त्री ने कहा कि महाकुंभ का उद्देश्य सनातन धर्म और हिंदुत्व को बढ़ावा देना होना चाहिए, न कि सोशल मीडिया कंटेंट बनाना।

महाकुंभ में जाएंगे धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मैं भी महाकुंभ जा रहा हूं, एक कार्यक्रम करेंगे, जिसका संकल्प है हिंदू जगाओ हिंदुस्तान बचाओ। महाकुंभ में विचार विमर्श होना चाहिए कि सनातन कैसे बचाना चाहिए। हिंदुत्व कैसे जागेगा, हिंदू राष्ट्र कैसे बनेगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दार्जिलिंग। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दार्जिलिंग में एक सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो गोरखा बहनों और भाइयों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शाह ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर गोरखा समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद छह महीनों के भीतर गोरखा समुदाय से जुड़ी पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में बदलाव की मांग अब तेज हो रही है और जनता परिवर्तन की दिशा में सोच रही है। उन्होंने उत्तर बंगाल के लोगों से अपील की कि एक बार फिर भाजपा को अवसर दिया जाए, ताकि विकास और समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा 'उत्तर बंगाल वालों, एक बार भाजपा सरकार बना दीजिए। तीन चुनावों से दार्जिलिंग तो कमल फूल पर वोट कर ही रहा है, लेकिन इस बार पूरा बंगाल तय कर बैठा है कि दीदी को हटाने का समय आ गया है।