फिर चर्चा में मध्यप्रदेश आईएएस नियाज खान, अब बोले- ब्राह्मण ही खत्म कर सकते हैं देश में नफरत का माहौल

Date:

भोपाल। ब्राह्मण ग्रेट नॉवेल लिखने वाले मध्यप्रदेश के आईएएस नियाज खान ने अपने ताजे बयान से फिर चर्चा में हैं। नियाज खान एक्स पर लिखा है-देश में हर तरफ नफरत का माहौल है, जिसे केवल ब्राह्मण ही ठीक कर सकते हैं। एक ब्राह्मण अकेला कई हजार के बराबर होता है। इतिहास भी ब्राह्मणों ने ही बदला था।

नियाज खान ने कहा कि ब्राह्मण देश के केंद्र बिंदु हैं और शक्तिशाली राष्ट्र के लिए नफरत खत्म होना जरूरी है। ब्राह्मणों को आगे आकर इसे खत्म करना चाहिए। ब्राह्मण समाज को अलगथलग रखना देश के लिए अपार हानि का कारण बन सकता है। उन्होंने ब्राह्मणों को यहूदियों की तरह सुपर जीनियस बताते हुए कहा कि जैसे ही वह ब्राह्मणों का नाम लेते हैं, लोगों में नाराजगी देखने को मिलती है। नफरत के खिलाफ खान ने लिखासनातन धर्म प्रेम, उदारता और सदाचार पर आधारित है। जो नफरत फैला रहे हैं, वे सनातनी नहीं हो सकते। खान ने एक अन्य पोस्ट में हिंदू धर्म को प्रकृति के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने लिखा, कि चारों वेद प्रकृति पर केंद्रित हैं। हिंदू धर्म में सदियों से पेड़ों, नदियों और हरियाली को महत्व दिया गया है, जबकि अन्य धर्मों में इसका अभाव रहा है। धरती को विनाश से बचाने के लिए भारत पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। उन्होंने वैश्विक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज दुनिया में पावर की होड़ लगी हुई है। अमेरिका और चीन लगातार अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में भारत को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी पूरी ताकत लगानी होगी। खान ने कहा कि समाज को नफरत फैलाने वालों का साथ नहीं देना चाहिए, बल्कि एकजुट होकर देश को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related