भोपाल में आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ, सीएम यादव ने अधिकारियों से कहा-अच्छे विचार और नए आइडिया लेकर आएं

Date:

भोपाल। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। इस आयोजन में प्रदेशभर के आईएएस अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर सीएम यादवने कहा कि जनता के हित में लिए गए निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन आईएएस अधिकारी ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में करते हैं। उन्होंने अधिकारियों से अच्छे विचार और नए आइडिया लेकर आने और उसका क्रियान्वयन करने को कहा।

सीएम यादव ने कहा कि अपने आप को दांव पर लगाकर कार्य करने की क्षमता अगर किसी में है, तो वह आईएएस अफसरों में है। उन्होंने कहा कि राजशाही के दौर के बाद आजादी के समय यह आशंका थी कि लोकतंत्र सफल हो पाएगा या नहीं, लेकिन आईएएस अधिकारियों ने लोकतंत्र को सफल बनाकर दिखाया है। मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने केवल प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में अपने कार्यों के दम पर अलग पहचान बनाई है।

अफसरों के साथ ग्रुप फोटो में सीएम डॉ मोहन यादव।

शासन-प्रशासन में लगातार नवाचार

सीएम यादव ने कहा कि शासनप्रशासन में लगातार नवाचार हो रहे हैं। सिस्टम में कई बार बातें इधरउधर होती हैं, लेकिन अंततः जनता के हित में अच्छे काम और सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। सीएम ने अफसरों से कहा कि अच्छे विचार और नए आइडिया लेकर आएं और उन्हें प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें, क्योंकि सही बात सही समय पर हो जाए तो उसके काम का महत्व बढ़ जाता है। अधिकारियों के मुंह से प्लान, बी प्लान, सी प्लान, डी प्लान सुनाई देते रहते हैं और ये योजनाएं आती रहनी चाहिए। आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि अपनी सेवा के माध्यम से बड़े से बड़ा कार्य कर सकते हैं।

देश को निरंतर आगे बढ़ा रहे अधिकारी

सीएम यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से एक सशक्त प्रशासनिक व्यवस्था का निर्माण हो सका। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भूमिका के कारण ही आज भारत दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा दिखाई देता है। प्रशासनिक अधिकारी हर चुनौती का सामना करते हुए देश को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। अनेक विविधताओं के बावजूद यह सेवा तंत्र आज देश में पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजशाही से प्रजातंत्र की ओर देश को ले जाने में प्रशासनिक अधिकारियों की अहम भूमिका रही है।

सहायक कलेक्टर से मुख्य सचिव तक शामिल

इस अवसर पर आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने कहा कि सर्विस मीट के माध्यम से सीनियर और जूनियर अधिकारी एकदूसरे को बेहतर ढंग से समझते हैं। सकारात्मक सोच के चलते पिछले कई वर्षों से इस तरह के सफल आयोजन किए जा रहे हैं। इस आयोजन में सहायक कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव तक, साथ ही पूर्व आईएएस अधिकारी और उनके परिवारजन भी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हटकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महिला आरक्षण पर बड़ा कदम: प्रधानमंत्री मोदी की अपील—“एकजुट होकर बनाएं इतिहास” 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर...