मध्यप्रदेश के पूर्व पूर्व डीजीपी एचएम जोशी को केयर टेकर ने पीटा, पुलिस में की शिकायत, एजेंसी के जरिए रखा था काम पर

Date:

भोपाल। भोपाल के अरेरा कॉलोनी में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी एचएम जोशी (99) के साथ उनके केयर टेकर रफीक खान ने मारपीट की है। रफीक को एक एजेंसी के जरिए काम पर रखा गया था। जोशी ने पुलिस को लिखित शिकायत की है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

जोशी ने एक लिखित आवेदन हबीबगंज पुलिस को दिया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी रफीक डराधमकाकर पैसे ऐंठना चाहता था। जोशी केयरटेकर रफीक को हर महीने 18 से 20 हजार रुपए सैलरी भी देते थे। पूर्व डीजीपी के साथ मारपीट की यह घटना बुधवार की है। आरोपी उनका गला दबाकर धमका रहा था। संयोग से खाना बनाने वाली गीता उसी समय घर पहुंची। गीता को देखकर रफीक ने कदम पीछे खींच लिए। एचएम जोशी 1948 बैच के रिटायर्ड आईपीएस हैं। 80 के दशक में वे मध्य प्रदेश के डीजीपी रहे चुके हैं।

एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे ने बताया की आवेदन पूर्व डीजीपी के नाम से उनके नौकर ने दिया है। गुरुवार शाम को एचएम जोशी से मुलाकात कर घटनाक्रम जाना। उन्होंने मारपीट की पुष्टि नहीं की है। शुरुआती जांच में यह भी साफ हुआ की बिना पुलिस वैरिफिकेशन के रफीक को एजेंसी ने हायर किया। लिहाजा हायरिंग एजेंसी और रफीक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

जेल जा चुके हैं बेटा-बहू

एचएम जोशी भ्रष्टाचार के मामले में लंबे समय तक जेल में रहने वाली बर्खास्त आईएएस टीनू जोशी के ससुर हैं। एचएम जोशी के बड़े बेटे और आईएएस अरविंद जोशी का 2022 में निधन हो चुका है। एचएम जोशी के छोटे बेटे राजीव जोशी उनके साथ रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related