शिवराज सिंह चौहान के बेटे को दिग्वजिय सिंह की नसीहत, अभी से ऐसा भाषण न दो, अपने पिता से सीखो

Date:

भोपाल। बुधनी विधानसभा चुनाव में केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह के एक वायर वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने टिप्पणी की है। इस वीडियो में कार्तिकेय कहते नजर आ रहे हैं कि अगर गलती से यहां कांग्रेस का विधायक आ जाता है तो एक ईंट भी किसी गांव में नहीं लगने वाली है। इस पर दिग्विजय सिंह ने टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि कार्तिकेय अभी से इस प्रकार का भाषण न दो। अपने पिता शिवराज सिंह चौहान जी से सीखो।

उल्लेखनीय है कि बुधनी विधानसभा उपचुनाव में एक सभा के दौरान कार्तिकेय सिंह ने कहा था कि उन्नीसा-बीसा होता है, तो आप समझिए किसका नुकसान होगा। अपने पैरों पर हम क्यों कुल्हाड़ी मारे भाई। अपनी पोलिंग में गड़बड़ी करते हम क्यों अपनी इज्जत खराब करें। क्या हमको नहीं जाना हमारे मुख्यमंत्री के पास काम कराने के लिए। क्या हमको नहीं जाना आरदणीय कृषि मंत्री जी के पास काम कराने के लिए।

इस वीडियो को दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि कार्तिकेय अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो। अपने पिता शिवराज सिंह चौहान जी से सीखो। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिलकर सहयोग करते हैं। 10 साल तक मैं मुख्यमंत्री रहा, लेकिन मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी उपयोग नहीं किया। इसके गवाह आपके पिता हैं। कार्तिकेय ने जवाब देते कहा कि सीखना तो हम आपसे भी चाहते थे, लेकिन आपने दस साल में ऐसा कोई काम नहीं किया। कार्तिकेय ने यह भी कहा कि मेरे लिए यह प्रसन्नता की बात है कि आप मेरे बयानों को देखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।