कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-विदेशों में जाकर मस्जिद में टोपी पहनते हैं

Date:

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। रविवार देर रात इंदौर पहुंचे कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी विदेशों में जाकर मस्जिदों में टोपी पहनते हैं। सम्मान लेते हैं और भारत आकर हिंदुत्व की बात करते हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी विदेशों में विश्व बंधुत्व की बात करते हैं, लेकिन भारत लौटते ही हिंदुत्व का राग अलापने लग जाते हैं। गोधरा कांड का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी दंगा रोकने में नाकाम रहे थे। तब अटल बिहारी वाजपेयी ने भी उनप राजधर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह रविवार को एसजीएसआईटीएस कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

सिंधिया और सिलावट पर निशाना

दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा हे प्रभु! हे महाकाल! दूसरे ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में पैदा हों। मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा उन्हें कांग्रेस का कोरोना कहे जाने पर दिग्विजय ने कहा कि हां, मैं भाजपा और संघ के लिए कोरोना वायरस ही हूं। उन्होंने सिलावट पर सवाल उठाते हुए कहा कि तुलसी सिलावट का इतना बड़ा धंधा कहां से आया? इतना पैसा कहां से आया, यह उनसे पूछा जाना चाहिए। बसपा प्रमुख मायावती के बाबा साहेब को लेकर दिए गए बयान पर दिग्विजय ने कहा कि बाबा साहेब किसी एक व्यक्ति की प्रॉपर्टी नहीं हैं। उन्होंने वंचित वर्ग और महिलाओं को आगे लाने का मार्ग प्रशस्त किया। वे सबके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related