शीतकालीन सत्र के बीच विधानसभा भवन में हुई कैबिनेट बैठक, नगरीय क्षेत्र अधोसंरचनात्मक योजना में अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए मंजूर

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस बीच मंगलवार को विधानसभा के समिति कक्ष में मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए योजना को 2026-27 तक निरंतर जारी रखने और अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की मंजूरी दी गई।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रदेश में इस योजना के तहत 1,062 परियोजनाएं, कुल 1,070 करोड़ रुपए की स्वीकृत राशि के साथ चल रही हैं। 325 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। 407 परियोजनाओं पर काम हो रहा हैं। बाकी 330 परियोजनाएं डीपीआर स्वीकृति/निविदा प्रक्रिया में हैं। इस योजना के तहत नगरीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, सफाई, स्ट्रीट लाइट, मार्ग निर्माण, नाली निर्माण, श्मशान घाट, सामुदायिक भवन, रैन बसेरा और खेल मैदान विकास जैसे अधोसंरचनात्मक विकास कार्य किए जाते हैं। बाकी अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पूर्व में स्वीकृत 12 करोड़ 32 लाख रुपए के अतिरिक्त 9 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च करने की अनुमति दी गई।

परिवहन उप निरीक्षक पद पर नई शर्तों के साथ नियुक्ति

इसके अलावा राज्य सेवा परीक्षा 2022 में परिवहन उप निरीक्षक पद के लिए चयनित 29 में से 25 उम्मीदवारों को नई शर्तों के साथ नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया है। इन उम्मीदवारों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और ड्राइविंग लाइसेंस के दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार परिवीक्षा अवधि में यह दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहता है, तो उसकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएंगी।

मल्हारगढ़ थाने की रैंकिंग पर दी बधाई

बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के मल्हारगढ़ थाने को देश के श्रेष्ठतम पुलिस थानों की रैंकिंग में नवी रैंक मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम यादव ने कहा कि अपराध के ग्राफ आपराधिक प्रकरणों को सुलझाने की अवधि स्वच्छता अधिकारियों कर्मचारियों का व्यवहार जैसे 70 मापदंडों के परीक्षण के आधार पर प्राप्त यह रैंक प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। सीएम यादव ने 44 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राज्यों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश के मंडप को रजत पदक प्राप्त होने की भी बधाई दी। एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर आयोजित मेले में मध्य प्रदेश के मंडप को ग्वालियर किले की थीम पर विकसित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related