गंदे पानी से मौत के मामले में इंदौर की पूरे देश में किरकिरी के बाद अब हुआ एक्शन, निगमायुक्त, अपर आयुक्त और प्रभारी अधीक्षण यंत्री पर एक्शन, सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

Date:

इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से 15 मौतों के बाद पूरे देश में इंदौर की किरकिरी हो रही है। अब सीएम डॉ.मोहन यादव ने ट्वीट कर बताया कि इस मामले में इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी करने, अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पर ट्वीट कर ये जानकारी दी।

सीएम यादव ने घटना को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आज सुबह मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण में राज्य शासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव (नगरीय प्रशासन एवं विकास) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर भी चर्चा की। उन्होंने आगे लिखा कि इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को इस सम्बन्ध में कारण बताओ नोटिस जारी करने, अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए। इंदौर नगर निगम में आवश्यक पदों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ति करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर निगम में जितने भी जरूरी खाली पद है, उन्हें भरने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकारी रिपोर्ट में गंदे पानी की पुष्टि

गुरुवार को महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट में भी पानी में सीवेज मिलने की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद कलेक्टर शिवम वर्मा और सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने कहा थापानी में बैक्टीरिया मिले हैं, लेकिन विस्तृत रिपोर्ट जारी नहीं की। कलेक्टर ने कहा थापानी की कल्चर रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related