जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए

Date:

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान जमकर हंगामा हुआ। उमर अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस और महबूबा मुफ्ती की पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायकों ने सदन में इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसी के साथ, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर भी लहराए गए।

बताया जाता है कि विधानसभा के वेल में विधायकों ने खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर भाजपा ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। हंगामे के बीच में अमेरिका हाय-हाय के नारे भी लगे। विधायक ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। इसके अलावा, भाजपा विधायक ने ‘जम्मू को इंसाफ दो’ के नारे लगाए और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर मांग रखी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने सदन में अयातुल्ला खामेनेई का पोस्टर लहराया, जिसका भाजपा विधायकों ने कड़ा विरोध किया। इतना ही नहीं, विधानसभा में एनसी के विधायकों ने ‘इजरायल मुर्दाबाद’ और ‘अमेरिकी दहशतगर्दी बंद करो’ जैसे नारे भी लगाए। सदन में हंगामे के दौरान भाजपा और कांग्रेस विधायक आमने सामने आ गए। दोनों दलों के विधायकों की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नारे लगाए जाने लगे। मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related