पहलगाम हमले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों को पनाह देने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार

0
0
पहलगाम हमले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों को पनाह देने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार
पहलगाम हमले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों को पनाह देने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए के अनुसार पहलगाम के बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हिल पार्क में मौसमी ढोक (झोपड़ी) में तीन हथियारबंद आतंकवादियों को जानबूझकर शरण दी थी।

एनआईए के अनुसार पहलगाम के बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हमले में शामिल तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया है। उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्करतैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे।

एनआईए की जांच के अनुसार, परवेज और बशीर ने हमले से पहले हिल पार्क में मौसमी ढोक (झोपड़ी) में तीन हथियारबंद आतंकवादियों को जानबूझकर शरण दी थी। दोनों लोगों ने आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और रसद सहायता प्रदान की थी, जिन्होंने उस दुर्भाग्यपूर्ण दोपहर को धर्म की पहचान के आधार पर पर्यटकों को चुनचुन कर मार डाला था। एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 19 के तहत दोनों को गिरफ्तार किया है। 22 अप्रैल 2025 को दुनिया को हिला देने वाले हमले के बाद दर्ज किए गए आरसी-02/2025/एनआईए/जेएमयू मामले की आगे की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि जम्मूकश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। हमला करने वाले चार आतंकी अब तक सुरक्षाबलों की पकड़ से बाहर हैं। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और भारत ने जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तानअधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here