बाहरी लोगों को इलाका खाली करने के लिए कहने वाली खबरें गलत;गांदरबल पुलिस
जम्मू-कश्मीर की गांदरबल पुलिस ने वहां काम कर रहे बाहरी मजदूरों को इलाका खाली करने के लिए कहे जाने से जुड़ी खबरों को गलत बताया है. पुलिस के मुताबिक ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर चलाई जा रही हैं.
गांदरबल पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया है कि ऐसी खबरें आधारहीन हैं और जम्मू कश्मीर पुलिस लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने और उनके जीवनयापन के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.


