जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 5 लोगों की मौत, 17 घायल

0
1
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 5 लोगों की मौत, 17 घायल
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 5 लोगों की मौत, 17 घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिला डोडा के भारत मार्ग पर एक टेंपों ट्रैवलर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, इस दुर्घटना में पांच लोग मारे गए हैं, जबकि 17 लोग घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो के चालक ने पोंडा के निकट डोडा-भर्थ मार्ग के एक मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया।अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों में से एक पांच वर्षीय उज्मा जान को जम्मू रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान मोहम्मद अशरफ (35), मंगता वानी (51), अत्ता मोहम्मद (33), तालिब हुसैन (35) और रफीका बेगम (60) के रूप में हुई है। वाहन के खाई में गिरते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बाद में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी वहां पहुंचे और राहत-बचाव कार्य चलाया।

डोडा में हुए हादसे पर उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि डोडा में हुए दुखद सड़क हादसे में हुई जानमाल की हानि से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने डोडा के उपायुक्त हरविंदर सिंह से बात की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हर संभव सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। उपायुक्त व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और मुझे नियमित अपडेट दे रहे हैं। आवश्यकतानुसार आगे भी सहायता प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here