खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में उबाल: श्रीनगर में झड़पें, महबूबा मुफ्ती ने महिलाओं की रिहाई की उठाई मांग

0

अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। रविवार को उनकी मौत की खबर के बाद श्रीनगर सहित घाटी के कई इलाकों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दौरान कम से कम 14 लोग घायल हुए, जिनमें छह सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।

इस बीच महबूबा मुफ्ती ने हस्तक्षेप करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस से अपील की है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गई महिलाओं को तुरंत रिहा किया जाए।

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि यह शोक का समय है और स्थिति को करुणा व संवेदनशीलता के साथ संभाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खामेनेई की मौत पर एकजुटता जताने के लिए उतरी महिलाओं की गिरफ्तारी चिंताजनक है और उनकी तत्काल रिहाई होनी चाहिए।

गौरतलब है कि अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के बाद खामेनेई की मौत की खबर सामने आई थी, जिसके बाद से घाटी में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। लगातार प्रदर्शनों के बीच क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here