जम्मू-कश्मीर के रियासी में चरमपंथी हमला
जम्मू-कश्मीर के रियासी में बस पर हुए चरमपंथी हमले की घटना के बाद बस के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हुई है और 33 लोग घायल हैं.घायलों का इलाज ज़िला मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा के अनुसार, रविवार को श्रद्धालुओं की एक बस शिवखोरी से कटरा जा रही थी. जिस पर चरमपंथियों ने गोली चलाई और इसके बाद बस ड्राइवर ने बस का कंट्रोल खो दिया और बस खाई में गिर गई.इस हमले में घायल हुए एक शख़्स अतुल मिश्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि कैसे उनकी जान बची.




