श्रीनगर। कुलगाम-जम्मू–कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। खुफिया सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। घेराबंदी के बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया है। इस दौरान सेना का एक जेसीओ भी घायल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डार इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाब दिया। एक आतंकी मारा गया है। जारी मुठभेड़ में एक जेसीओ जख्मी हो गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर जेसीओ के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल जम्मू-कश्मीर का विशेष अभियान समूह, सेना और सीआरपीएफ मौके पर मौजूद हैं। कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर बताया है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की विशेष अभियान समूह (एसओजी) काम पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के ठिकानों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद सर्च ऑपरेशन, एनकाउंटर में बदल गया।
एनआई ने मारे 22 ठिकानों पर छापे
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को पांच राज्यों और जम्मू–कश्मीर में 22 ठिकानों पर छापे मारे। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई एक आतंकी साजिश से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है। जम्मू–कश्मीर में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तलाशी जारी है।




