कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन ,हार के डर का नतीजा ;रैना
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है.जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, गुरुवार तक जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ऐसा दावा कर रही थी कि किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. आखिर रातोरात नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को यह क्या डर पड़ गया जो दोनों एक दूसरे के साथ हाथ मिलाने के लिए मजबूर हो गए.




