एलन मस्क की कंपनी एक्स को भारत सरकार का नोटिस, Grok AI से अश्लील कंटेंट तत्काल हटाने के निर्देश, 72 घंटों में मांगी रिपोर्ट

0
0
एलन मस्क की कंपनी एक्स को भारत सरकार का नोटिस, Grok AI से अश्लील कंटेंट तत्काल हटाने के निर्देश, 72 घंटों में मांगी रिपोर्ट
एलन मस्क की कंपनी एक्स को भारत सरकार का नोटिस, Grok AI से अश्लील कंटेंट तत्काल हटाने के निर्देश, 72 घंटों में मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को नोटिस भेजा है। इसमें Grok AI से अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने कंपनी से 72 घंटों में रिपोर्ट भेजने को भी कहा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत वैधानिक उचित सावधानी दायित्वों का पालन करने के लिए X Corp को कड़ा नोटिस जारी किया है। सरकार ने X Corp को 72 घंटों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है। इसमें अपनाए गए उपायों, मुख्य अनुपालन अधिकारी की भूमिका और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत अनिवार्य रिपोर्टिंग के अनुपालन का विवरण हो। आईटी मंत्रालय ने जिन यूजर्स द्वारा GROk AI ka उपयोग करके सेक्सुअल या महिलाओं के अभद्र फोटो और कंटेंट डाला गया है उन पर कार्यवाही करने को कहा। 72 घंटे के अंदर ऐसे सभी कंटेंट को हटाना होगा और क्या कार्यवाही की गई उसकी जानकारी मंत्रालय को देनी होगी। अगर x के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो उस पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

प्रियंका चतुर्वेदी ने आईटी मंत्री को लिखा था पत्र

मंत्रालय ने उन रिपोर्टों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है कि X की AI सेवा “Grok” का दुरुपयोग महिलाओं को लक्षित करके अश्लील, अभद्र और यौन रूप से स्पष्ट सामग्री बनाने और साझा करने के लिए किया जा रहा है। पत्र में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि उपयोगकर्ताओं ने Grok की AI क्षमताओं का दुरुपयोग करके अपमानजनक तरीके से कृत्रिम चित्र और वीडियो बनाए हैं, जिससे निजता और गरिमा का उल्लंघन हुआ है। सरकार ने चेतावनी दी है कि ऐसे कृत्य यौन उत्पीड़न को सामान्य बनाते हैं और कानूनी सुरक्षा उपायों को कमजोर करते हैं। इस मामले में शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी आईटी मंत्री को पत्र लिखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here