भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का एक्सियम-4 मिशन एक बार फिर टला
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना होने वाला एक्सियम-4 मिशन एक बार फिर टाल दिया गया है।

इस बार मिशन को ‘स्टैटिक फायर’ परीक्षण के बाद बूस्टर जांच के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन लीक की वजह से रोका गया है।
इसरो ने जानकारी दी है कि लीक की मरम्मत के बाद ही मिशन को दोबारा मंज़ूरी दी जाएगी।
वहीं स्पेसएक्स ने कहा है कि मरम्मत के बाद वह नई लॉन्च तिथि की घोषणा करेगा।
गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला को इस मिशन के तहत ISS भेजा जाना है।
इससे पहले भी मिशन की लॉन्चिंग 8 जून को प्रस्तावित थी, जिसे खराब मौसम के कारण 11 जून के लिए टाल दिया गया था।




