सीजफ़ायर पर मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर भारतीय सेना का जवाब: युद्धविराम की कोई एक्सपायरी डेट नहीं
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समाप्त होने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट्स पर भारतीय सेना ने रविवार को स्पष्टीकरण जारी किया है। सेना ने स्पष्ट रूप से कहा है कि “आज कोई डीजीएमओ स्तर की वार्ता निर्धारित नहीं है।”
सेना ने दी स्थिति की स्पष्ट जानकारी
भारतीय सेना ने बयान में यह भी कहा कि 12 मई को डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) स्तर की बातचीत के दौरान जिस संघर्षविराम (सीज़फ़ायर) पर सहमति बनी थी, उसकी कोई समाप्ति तिथि (Expiry Date) तय नहीं की गई थी। यानी वह समझौता अब भी प्रभावी है।
पहुंचा था तनाव सैन्य संघर्ष तक
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया था, जो सात मई से एक सक्रिय सैन्य संघर्ष में तब्दील हो गया। यह संघर्ष 10 मई की शाम को दोनों देशों के बीच संघर्षविराम की घोषणा के साथ थमा।


