29℃ Madhya Pradesh

Get In Touch

भांग की कमाई से माली हालत सुधारना चाहती है हिमाचल सरकार, भांग की खेती को वैध बनाने की तैयारी

Logo

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। इसके कारण विधायकों ने वेतन ना लेने का फैसला भी किया था। अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार भांग को अपनी कमाई का जरिया बनाना चाहती है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस संबंध में विधानसभा में बिल पेश करने की तैयारी कर ली है।

हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी इस संबंध में रिपोर्ट करने वाले हैं। इसके लिए 26 अप्रैल,2023 को एक समिति का गठन हुआ था। इस समिति  का गठन राज्य में भांग के औषधीय, वैज्ञानिक और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए कैनाबिस (भांग) की खेती को वैध बनाने के मुद्दे पर अध्ययन करने के लिए किया था। कमेटी ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, सोलन और सिरमौर जिला का दौरा किया था। हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भांग की खेती को कानूनी रूप देने वाला बिल पेश होगा। उन्होंने कहा इसे लीगल तरीके से उगाएंगे।

img
Consulting Editor

Ardhendu bhushan

Ardhendu Bhushan

Post a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp